जनपद आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अर्सेना इलाके में भाजपा नेता ने पहले अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या की इतना ही नहीं कटे हुए सिर को पॉलिथिन में लपेटकर कार में रख लिया, गश्त कर रही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गाड़ी में कटा हुआ सिर देखने से उनके होश उड़ गए और मौके पर ही भाजपा नेता को गिरफ़्तार कर लिया।

आरोपियों ने मृतक के कपड़े भी उतार दिए थे, जिससे पहचान न हो सके। कार में सिर को पॉलिथीन में लपेटकर रख लिया था। जिसे ले जाने ही वाले थे, इससे पहले पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपी पकड़ लिए गए।

थाना सिंकदरा के गांव अरसेना में घटनाक्रम शुक्रवार सुबह तड़के का है। बताया जा रहा है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसेना गांव के जंगल में सिकंदरा पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक कार के पास दो युवकों को खड़े देखा। जिसमें दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।  पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोचा है, जिसमें से एक भाजपा नेता है और दूसरा उसका भतीजा।

घटना के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान है। सीओ हरीपर्वत ने बताया कि आरोपी मृतक चांदी व्यापारी की पत्नी से दोस्ती करना चाहता था।तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि कार की पिछली सीट पर एक युवक का सिर रखा हुआ था। यह देख पुलिस के होश उड़ गए और टिंकू भार्गव नाम के युवक को मौके से दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *