भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वे यहां अपने स्टाइलिश लुक शेयर करती हैं, साथ ही अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट भी शेयर करती दिखती हैं। आज सोमवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है।

‘टूटने के बाद कोमल दिल के साथ जीना हिम्मत है’
अक्षरा सिंह ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। वे ट्रेडिशनल लुक में दुपट्टा फ्लॉन्ट करते हुए पोज देती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘कठोर होना आसान है इस दुनिया में, पर हर बार टूटने के बाद भी कोमल दिल के साथ जीना, वह हिम्मत है’।

नेटिजन्स दी ऐसी प्रतिक्रिया
अक्षरा सिंह ने अपने पोस्ट के साथ लिखा है, ‘दूसरों के प्रित करुण रहें’। नेटिजन्स की इस पोस्ट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। अधिकांश लोग रेड हार्ट इमोजी बना रहे हैं। उनके लुक के साथ-साथ कैप्शन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सही कहा अक्षरा बहन’। एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘अक्षरा अब आपको बॉलीवुड जाना चाहिए’।

पवन सिंह से जुड़ चुका है नाम
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की निजी जिंदगी की अगर बात करें तो उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। कभी अक्षरा सिंह और पवन सिंह का कथित अफेयर खूब सुर्खियों में रहा। दोनों ने साथ में फिल्मों में काम भी किया। हालांकि, अब दोनों की राहें जुदा हैं। दोनों का ब्रेकअप एक बुरे मोड़ पर आकर हुआ। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट और हिंसा जैसे कई गंभीर के आरोप भी लगाए थे।