दिग्गज फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के आगामी चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.भूटिया के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय टीम के उनके साथी रहे दीपक मंडल ने रखा हैं, जिसका समर्थन प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ी मधु कुमारी ने उनका समर्थन किया।

 मधु कुमारी ‘प्रतिष्ठित’ खिलाड़ी के रूप में मतदाता सूची का हिस्सा हैं.  पूर्व खिलाड़ी कल्याण चौबे इस पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं.बाईचुंग भूटिया की जीतने की राह में मुश्किल बढ़ाने के लिए फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरन, पूर्व खिलाड़ियों युगेंसन लिंगदोह और कल्याण चौबे ने भी नामांकन भरा हैं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई अजीत बनर्जी ने भी नामांकन दाखिल किया है।चौबे केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी के सदस्य हैं लेकिन जो चीज उनके पक्ष में है, वह यह है कि उनके नाम का प्रस्ताव गुजरात फुटबॉल संघ ने रखा है जबकि अरुणाचल प्रदेश फुटबॉल संघ ने उनके नाम को अनुमोदित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *