कई बार कार को धांसू लुक देने के लिए हम उसमें अलग से कई पार्ट्स लगवाते हैं. ये शौकिया तौर पर तो ठीक है, लेकिन नियम के हिसाब से चलें तो इसपर जुर्माना लग सकता है.

सरकार ने कार पर बुल बार और क्रैश गार्ड लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है. अगर कार पर यह लगा है तो 5 हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है. वहीं केस भी दर्ज किया जा सकता है. इसलिए कार में बुल बार और क्रैश गार्ड लगा है तो इसे तुरंत उतरवा दीजिए.

बुल बार या क्रैश गार्ड वाहन के चेसिस पर लगता है. दुर्घटना की स्थिति में चेसिस के क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है. चेसिस को कोई भी नुकसान संभावित रूप से आपके वाहन को बेकार कर सकता है.

क्रंपल जोन एक सेफ्टी फीचर है. यह केबिन के अंदर टक्कर की तीव्रता के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं. एडवांस कारों में कई क्रंपल ज़ोन होते हैं, जो टक्कर होने पर उसके प्रभाव को कम करते हैं.  यह दुर्घटना की स्थिति में एयरबैग को खुलने से रोकता है. क्योंकि कार के फ्रंट और बैक में एयरबैग के लिए सेंसर लगा रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *