भारत के शीर्ष धावक अविनाश साबले ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में जारी  साउंड रनिंग ट्रैक मीट में पुरूषों के 5000 मीटर वर्ग में 30 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा.

उन्होंने ये रिकॉर्ड सिर्फ  13:25.65 मिनट में रेस पूरी कर बहादुर प्रसाद का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। बहादुर ने साल 1992 में यह रिकॉर्ड बनाया था।3000 मीटर स्टीपलचेज सबसे कम समय में पूरी करने का रिकर्ड अविनाश साबले के ही नाम है।

भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा कि हम अविनाश को 3000 और 5000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में एशियाई खेलों में उतारने की सोच रहे हैं.

साबले अमेरिका के यूजीन में 15 से 24 जुलाई तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं.महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले अविनाश सेना के जवान हैं। 27 साल के इस एथलीट ने बहादुर प्रसाद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1992 में बर्मिंघम में आयोजित प्रतियोगिता में 13:29.70 मिनट में दौड़ पूरी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *