Friday, September 20, 2024 at 11:21 AM

अभिनय के अलावा गाना भी गा चुकी है ये अभिनेत्रियां, हेमा मालिनी का नाम भी हैं शामिल

हेमा मालिनी, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियां हैं। इनके अभिनय को दर्शक पसंद करते हैं और इन सभी के चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं। हालांकि, इन चारों की पहचान केवल फिल्मों में अभिनय करने तक ही सीमित नहीं है। ये सभी गायकी में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। आइए जानते हैं कि इन्होंने कौन-कौन से गाने गाए हैं।

आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट उड़ता पंजाब फिल्म में इक कुड़ी और हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया में ‘मैं तेनु समझावां’, ‘हाईवे’ फिल्म में ‘सूहा साहा’ और ‘सड़क 2’ में ‘तुम से ही’ गाना गा चुकी हैं। आलिया की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही ‘जिगरा’ में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने ‘मेरी प्यारी बिंदू’ फिल्म में ‘माना कि हम यार नहीं’ गाना गाया था। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना की जोड़ी देखने को मिली थी। इसके अलावा उन्होंने ‘केसरी’ फिल्म में ‘तेरी मिट्टी’ को भी गाया था। परिणीति पिछली बार ‘चमकीला’ फिल्म में नजर आई थी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अंग्रेजी गाना ‘इन माय सिटी’ और ‘टॉक्सिक’ गाकर सनसनी मचा दी थी। इसके अलावा उन्होंने ‘कान्ट मेक यू लव मी’, ‘इरेज’ और ‘मेल्ट डाउन’ भी गाया है। ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म के टाइटल ट्रैक में भी उनकी आवाज सुनने को मिली थी।

हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल के नाम से जाने जानी वाली अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भी फिल्म में गाना गा चुकी हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने किशोर कुमार के साथ ‘पीने वालों को पीने का बहाना’ गाना गाया था। यह गाना ‘हाथ की सफाई’ फिल्म में था।

Check Also

अब्दु रोजिक ने छह महीने बाद मंगेतर अमीरा से तोड़ी सगाई, सांस्कृतिक मतभेदों के कारण लिया यह फैसला

रिएलिटी शो बिग बॉस 16 का हिस्सा बनकर मशहूर हुए अब्दु रोजिक ने इस साल …