Sunday, September 8, 2024 at 7:59 AM

अनुषा दांडेकर ने कराई ओवरी की सर्जरी, पोस्ट के जरिए लड़कियों को दी ये सलाह

वीडियो जॉकी अनुषा दांडेकर ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ा एक अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी सर्जरी करवाई है।

उन्हें ओवरी में लंप हो गया था।  उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि डॉक्टरों को इस प्रक्रिया के दौरान कई और लंप भी मिले हैं। उन्होंने अपनी रिकवरी को जर्नी को काफी गंभीर बताया है।

अनुषा दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर एक मेकअप फ्री सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘मैं सिर्फ हेलो कहने आई हूं। हाल ही में, मैंने मेरी ओवरी आए लंप की सर्जरी करवाई है। यह काफी गंभीर था। मैं खुशनसीब हूं।  जब यह प्रक्रिया हो रही थी, तब कई और लंप भी मिले लेकिन मैं लकी रही। सब कुछ ठीक है’।

अनुषा दांडेकर ने इस अवसर पर कई लड़कियों को सलाह भी दी है। उन्होंने जानकारी दी है कि लगातार गाइनेकोलॉजिस्ट से चेकअप कराते रहना चाहिए। मैं सभी लड़कियों से कहना चाहती हूं। साल में बिना फेल हुए जाती रहे ताकि आप अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान दें। जब मैं 17 वर्ष की थी, मैं तब से कर रही हूं और आज मैं ठीक हूं’।

Check Also

दीपिका से लेकर युविका तक, किसी ने पति की गोद में तो किसी ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखाया बेबी बंप

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में …