मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे भारत का हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है।  मोटापा होने से शुगर, जोड़ों में दर्द और थायरॉइड जैसी समस्याएं शरीर पर हावी होने लगती हैं। अमेरिका के एक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने लाल मिर्च से एक दवा बनाई है।

शोधकर्ताओं के अनुसार लाल मिर्च में कैप्साइसिन नामक तत्व होता है, जो कि मिर्च को तीखापन प्रदान करता है। यह तत्व वजन घटाने, मोटापा दूर करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। प्रमुख शोधकर्ता भारतीय मूल के भास्करन त्यागराजन के अनुसार यह तत्व सिर्फ मिर्च के द्वारा हमारा शरीर नहीं ले पाता, इसलिए इससे बनी दवाई का सेवन करना उचित है। जो कि पर्याप्त फायदा पहुंचाती है।

शोधकर्ताओं ने चूहों पर आठ महिनों तक इस दवा का परीक्षण किया गया। जिसमें बिना किसी दुष्परिणाम के वजन कम देखा गया। साथ ही यह उच्च वसा युक्त पदार्थ के दुष्प्रभाव को भी कम करता है और शरीर में फैट कोशिकाओं को संगठित नहीं करता बल्कि ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *