इंगलैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस ले लिया है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 जून से एजबेस्टन में शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की एशेज शृंखला के लिए टीम से जुड़ गए हैं।

इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 2021 में भारत दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, लेकिन इंगलैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा। मोईन अली को चोटिल स्पिनर जैक लीच की जगह टीम में शामिल किया गया है।

इंगलैंड के पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने बुधवार को जारी बयान में कहा ,’हमने इस सप्ताह के शुरू में मोईन अली से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लेने के लिए संपर्क किया। मोईन टीम से जुड़ने और फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *