उत्तराखंड के काशीपुर में एक किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने किसान नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। महल सिंह कांग्रेस के मजबूत नेता रहे हैं।जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 8 बजे की है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे।

इसी दौरान यहां बाइक सवार नकाबपोश पहुंचे। हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की। जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *