देहरादून के डालनवाला में बलवीर रोड पर एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई खाना बनाने को लेकर हुआ था दंपत्ति के बीच विवाद  । महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी राम सिंह ने अपनी पत्नी 53 वर्षीय उषा की बल्ले से मारकर उसको गंभीर घायल कर दिया था।  ऊषा ने खाना नहीं बनाया तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद ऊषा सोने चली गई। रात करीब करीब साढ़े 11 बजे रामसिंह ने पत्नी ऊषा के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया।

इसके बाद वह खुद 108 के माध्यम से उसे अस्पताल ले गया।  वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया। 108 से उसे कोरोनेश्न अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *