महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबर आई है।देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये है और डीजल ₹ 85.83 लीटर है।

सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार 9 मई (9 May) के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 33वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं।

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
परभणी 123.47 106.04
श्रीगंगानगर 122.93 105.34
मुंबई 120.51 104.77
भोपाल 118.14 101.16
जयपुर 118.03 100.92
रांची 108.71 102.02
पटना 116.23 101.06
चेन्नई 110.85 100.94
बेंगलुरु 111.09 94.79
कोलकाता 115.12 99.83
दिल्ली 105.41 96.67
आगरा 105.03 96.58
लखनऊ 105.25 96.83
अहमदाबाद 105.08 99.43
चंडीगढ़ 104.74 90.83
पोर्ट ब्लेयर 91.45 85.83

आपको बता दें कि 22 मार्च को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इससे पहले लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पिछले साल 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक दोनों ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *