ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की हालत एक बार फिर गंभीर हो गयी है और उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में ही बिताना पड़ेगा. उम्मीद है क्रिसमस के मौके पर भी वह अस्पताल में ही रहेंगे.

पेले पर निगरानी रख रही मेडिकल टीम का कहना है कि उनका कैंसर बढ़ गया है और इसकी वजह से उनकी लीवर और किडनी पर भी असर पड़ रहा है. उनका उचित उपचार किया जा रहा है, लेकिन उन्हें कुछ और दिन अस्पताल में रहना होगा.

साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 82 वर्षीय पेले को गुर्दे और हृदय रोग की वजह से अधिक देखभाल की आवश्यकता है. जब उनकी मेडिकल टीम ने कीमोथेरेपी उपचार का पुनर्मूल्यांकन किया था.

कैंसर का पता चलने के बाद सितंबर 2021 में कोलन ट्यूमर को हटाने के लिए पेले की सर्जरी की गयी थी, उसके बाद से उन्हें कीमोथेरेपी दी जा रही है. इस महीने की शुरुआत में, पेले की बेटियों केली नैसिमेंटो और फ्लाविया अरांतेस ने उनके फैंस को एक संदेश दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *