4 अगस्त 2002 को रांची में जन्मी टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने बालवीर, झांसी की रानी और कई टीवी सीरियल्स से दर्शकों का मनोरंजन किया है। अनुष्का एक एक्ट्रेस होने के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। आज उनके 23वें जन्मदिन पर उन्होंने अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।
अनुष्का का पोस्ट
2020 में “मोस्ट स्टाइलिश यंग एक्ट्रेस” का अवार्ड जीत चुकीं अनुष्का सेन ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने कैप्शन में कुछ लिखा नहीं है बल्कि कई इमेजी के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त जरूर किया है। अनुष्का ने फायर, केक और दिल वाले इमोजी के अलावा भी कई इमोजी बनाए हैं।
अनुष्का का लुक
आज अनुष्का ने अपने खास दिन के लिए ब्लैक शॉर्ट ड्रेस को चुना है। अनुष्का ब्लैक शॉर्ट ड्रेस, रेड लिपस्टिक और खुलों बालों में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कई तस्वीरों में अनुष्का हरे रंग के केक के साथ नजर आ रही हैं। तो कहीं पर एक्ट्रेस फूलों के बुके के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में अनुष्का अपने डॉगी के साथ मस्ती भरे पोज देती नजर आ रही हैं। इन सभी तस्वीरों के अलावा अनुष्का ने अपने माता-पिता के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
फैंस ने दी जन्मदिन की शुभकानाएं
अनुष्का की इन सभी शानदार तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इसके साथ ही अनुष्का को उनके 23वें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो अनु’, एक फैन ने लिखा, ‘सुंदर लुक’, एक फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’, एक फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो अनुष्का दी’, एक फैन ने लिखा, ‘इस ख़ास दिन पर मैं आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।’
अनुष्का सेन का करियर
बाकी सेलेब्स की तरह इस साल अनुष्का सेन ने भी Cannes फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरा था। अनुष्का सेन एक भारतीय अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार हैं, जिन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2009 में “यहां मैं घर-घर खेली” से शुरुआत की और “बालवीर” में मीरा के किरदार से लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद अनुष्का ने “देवों के देव… महादेव” और “झांसी की रानी” जैसे धारावाहिकों में भी काम किया। इसके अलावा अनुष्का रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी सीजन 11” में भी नजर आईं। अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर, जहां उनके 39.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जहां वह अपने व्लॉग्स और जीवन की झलकियां शेयर करती हैं।