बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ भारत लौट आई हैं। सोमवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर अपनी बेटी मालती की प्यारी तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। कथित तौर पर प्रियंका SSMB29 की शूटिंग के लिए हैदराबाद आई हैं।
प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने आज सुबह सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जो हैदराबाद की हैं। एक तस्वीर में मालती कार की खिड़की से बाहर देख रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में मालती के नन्हें पैर दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ हैदराबाद पहुंचने की बात कही और कैप्शन में लिखा, “मां और मालती।” एक और तस्वीर में प्रियंका ने लिखा, “हैदराबाद हमने कर लिया”
SSMB 29
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका अपनी नई फिल्म “एसएसएमबी 29” की शूटिंग के लिए भारत आई हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जो 2027 में रिलीज हो सकती है।
प्रियंका का करियर
प्रियंका को हाल ही में निर्देशन इल्या नाइशुलर की “हेड्स ऑफ स्टेट” में देखा गया था, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा ने मुख्य भूमिका निभाई है। वह जल्द ही “सिटाडेल” के दूसरे सीजन और “द ब्लफ” में नजर आएंगी। कथित तौर पर प्रियंका निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म “लव एंड वॉर” में भी नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।