हर साल 1 अगस्त के दिन गर्लफ्रेंड डे मनाया जाता है। ये दिन खासतौर पर उन लड़कियों और महिलाओं को समर्पित होता है, जो किसी की गर्लफ्रेंड, पार्टनर, बेस्ट फ्रेंड या खास साथी हैं। इस दिन लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ न कुछ खास करते हैं। इसके लिए वो गिफ्ट, सरप्राइज, या स्पेशल डेट प्लान करते हैं।
यदि आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ खास तोहफा देने का सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए लिए है। आज के समय में जब लड़कियों को मेकअप, ज्वेलरी और ट्रेंडी आउटफिट का शौक है, तो हम आपको उसके ही कुछ विकल्प आपको बताएंगे, कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को क्या तोहफे में दे सकते हैं।
वेस्टर्न ड्रेस
यदि आपकी गर्लफ्रेंड को वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद है तो उसके लिए अपनी ही पसंद से वेस्टर्न ड्रेस खरीदें। आपकी पसंद की ड्रेस जब वो पहनेंगी, तो उन्हें भी अच्छा लगेगा। क्योंकि लड़के ज्यादातर शॉपिंग के मामले में अपने पार्टनर्स की मदद नहीं करते हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद से उनके लिए ड्रेस लेकर आएं, ताकि उन्हें अच्छा लगे।
एथनिक वियर
यदि आपकी गर्लफ्रेंड को वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद नहीं है, और वो एथनिक पहनना पसंद करती हैं तो उनके लिए साड़ी या सूट खरीदें। अगर आप उन्हें साड़ी देंगे तो भी वो बेहद खुश होंगी। साड़ी के अलावा आप प्लाजो सूट, शरारा सूट, गरारा सूट भी आप अपनी गर्लफ्रेंड को तोहफे में दे सकते हैं।
अंगूठी
शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी, जिसे अंगूठी पहनना पसंद न हो। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अंगूठी खरीद सकते हैं। यदि बजट की दिक्कत नहीं है तो डायमंड या सोने की अंगूठी खरीदें। अगर इतना बजट नहीं है तो आप चांदी की अंगूठी भी खरीद सकते हैं। लड़कियों के लिए आपके गिफ्ट की कीमत से ज्यादा, आपकी भावनाएं ज्यादा अहमियत रखती हैं, इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
झुमके
हर लड़की को ज्वेलरी में कुछ पसंद हो या न हो, लेकिन उन्हें झुमके पहनना तो अवश्य ही पसंद होता है। इसी कारण लड़कियों के पास झुमकों का शानदार कलेक्शन भी होता है। इसलिए आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए झुमके खरीद सकते हैं। ये आपको बेहद आसानी से बाजार में मिल जाएंगे।
मेकअप किट
लड़कियों के लिए मेकअप सिर्फ सुंदरता बढ़ाने का जरिया नहीं है, इसे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसलिए आप अपनी गर्लफ्रेंड को मेकअप किट तोहफे में दे सकते हैं। यदि मेकअप किट समझ नहीं आती है, तो मेकअप स्टोरेज के लिए कुछ तोहफे में दें, ताकि आपकी गर्लफ्रेंड अपने मेकअप को अच्छी तरह से रख पाएं।
स्टाइलिंग टूल्स
आज के समय में कपड़ों और लुक के हिसाब से बालों को स्टाइल किया जाता है। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड को हेयर स्टाइलिंग टूल्स तोहफे में दें। एक तो ये हमेशा साथ रहने वाली चीज है और इसका इस्तेमाल हर लड़की खूब करती है। इसलिए ये भी तोहफे के लिए एक अच्छा विकल्प है