Friday, October 18, 2024 at 2:15 PM

फिल्मी सितारों ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया ने खो दिया एक दूरदर्शी

देश के मशहूर उद्योगपति ‘रतन टाटा’ ने 86 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा भारतवर्ष के वास्तविक रत्न थे। उम्र से जुड़ी बीमारी के चलते उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। महान हस्ती के निधन के बाद बॉलीवुड के सितारों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है और शोक जताया है।

इन अभिनेत्रियों ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने रतन टाटा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कितने सम्मानित व्यक्ति थे।’ ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’ वहीं, अभिनेत्री तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अनन्या पांडे ने भी स्टोरी साझा करते हुए उन्हें नमन किया। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘रतन टाटा जी के बारे में दुखद खबर सुनकर बहुत दुखी हूं।’

इन सितारों ने किया नमन
निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए रतन टाटा को नमन किया। उन्होंने लिखा, आज दुनिया ने एक दूरदृष्टि और अतुलनीय विजन रखने वाले दिग्गज को खो दिया।’ वही, दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, भारत ने आज सच्चा दूरदर्शी खो दिया, वह ईमानदारी और करुणा की प्रतिमूर्ति थे, जिनका योगदान बिजनेस के परे अनगिनत जिंदगियों तक था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। अभिनत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्हें नमन किया।

अजय देवगन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
अभिनेता अजय देवगन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के निधन पर शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उसके बाहर उनका योगदान अतुलनीय है। हम उनके बहुत आभारी हैं।’

Check Also

36 साल बाद आएगा शाहरुख खान के शो ‘फौजी’ का सीक्वल, विक्की जैन के साथ गौहर खान होंगी इसका हिस्सा

शाहरुख खान का पहला शो ‘फौजी’ 36 साल बाद सीक्वल के साथ वापसी कर रहा …