Sunday, May 12, 2024 at 10:49 AM

Kanwar Yatra 2023: 12 फीट से ऊंची कांवड़ नहीं ला सकेंगे यात्री, बैरियरों पर संयुक्त रूप से की जाएंगी चेकिंग

कांवड़ मेले में इस बार भी डीजे प्रतिबंधित नहीं रहेगा। बल्कि पुलिस इसे नियंत्रित करेगी। यात्रा के दौरान कोई भी 12 फीट से ऊंची कांवड़ नहीं ला सकेगा। ये प्रमुख निर्णय पुलिस मुख्यालय में हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में लिए गए।

बैठक में सात राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के पुलिस अधिकारियों और आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान तय किया गया कि हर कांवड़ यात्री को अपने साथ पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा। इस साल चार जुलाई से 15 जुलाई तक कांवड़ यात्रा का आयोजन होना है। पुलिस मुख्यालय में यह 18वीं अंतरराज्यीय व अंतरइकाई समन्वय बैठक थी।

कांवड़ मेला क्षैत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन और 130 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। कांवड़ यात्रा की व्यवस्था में लगे सभी नोडल अफसरों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी चेकपोस्ट और बैरियरों पर संयुक्त रूप से चेकिंग की जाएगी।

Check Also

जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों में 20 करोड़ लोगों की हुई बुकिंग, 49 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंंजीकरण का आंकड़ा 49 लाख के करीब पहुंच गया …