महिला सशक्तीकरण की बेहतरीन मिसाल और देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को पंजाब के अमृतसर में हुआ है। वे आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है।

इस कामयाबी का श्रेय वैसे तो वो अपने माता-पिता को देतीं हैं लेकिन हम उनकी कड़ी मेहनत को भी नजर अंदाज नहीं कर सकते। जिंदगी को अलग नजरिए से जीने का जुनून रखने वाली डॉ. किरण बेदी ने उपलब्धियों की शुरुआत टेनिस से की। ऑल इंडिया और ऑल एशियन टेनिस चैंपियनशिप विजेता बनने के बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया।

किरण बेदी की शादी ब्रृज बेदी से हुई थी। जिन्हें खुद किरण बेदी ने प्रपोज किया था। किरण बेदी की एक बेटी साइना भी है जो कि एक सोशल वर्कर है और कई एनजीओ चलातीं हैं। उन्होंने एक कंपनी भी बनाई है जिसके अंतर्गत एक टीवी सीरियल भी बनाया है। इस टीवी सीरियल का नाम है ‘गलती किसकी है’, ये टीवी सीरियल किरण बेदी की किताब पर आधारित था।

उन्होंने आईपीएस बनने के बाद बहुत ही बेहतरीन काम किया। अपने कार्यकाल के दौरान वो कड़े फैसले लेने से भी बिल्कुल नहीं हिचकिचाईं। उनके तमाम कठोर निर्णयों का आज भी उदाहरण दिया जाता है। उन्होंने इस दौरान तमाम सुधारवादी काम भी किए। जिसके चलते 1994 में एशिया का नोबेल कहा जाने वाला ‘रेमन मैग्सेसे’ पुरस्कार उन्हें दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *