फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज डिपार्टमेंट , छत्तीसगढ़ में ड्राइवर की नौकरी का अवसर है. डिपार्टमेंट ने ड्राइवर के 144 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

 फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज डिपार्टमेंट के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों/वनमंडलों में भारी वाहन चालक/ट्रक चालक/ट्रैक्टर चालक के 77 पद और हल्के वाहन के 67 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जानी है. विज्ञप्ति में बताया गया है कि अधिक जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल cgforest.com पर विजिट कर सकते हैं.

ड्राइवर भर्ती के लिए योग्यता:-
-किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए.
-भारी वाहन/हल्का वाहन चलाने का वैध लाइसेंस होना चाहिए.
-भारी/हल्का वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए.

आयु सीमा:-
छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए आयु तारीख 1 जनवरी 2023 को कम से कम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. छत्तीसगढ़ के एससी, एसटी और ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी. महिलाओं को आयु सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *