पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार (5 जून) को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और भारत के सर्वाधिक जनसँख्या वाले राज्य में उनके नेतृत्व की तारीफ की।

सीएम योगी को उनके 51वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामना संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विगत छह वर्षों में योगी आदित्यनाथ ने राज्य का नेतृत्व बेहतरीन तरीके से किया है। उनके नेतृत्व में राज्य का चौतरफा विकास हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। पिछले 6 वर्षों मेंउन्होंने राज्य को महान नेतृत्व प्रदान किया है और चहुंमुखी प्रगति सुनिश्चित की है। प्रमुख मापदंडों पर, यूपी का विकास उल्लेखनीय रहा है। उनके लंबे समय के लिए प्रार्थना करता हूं।’ वहीं, पीएम मोदी के बधाई संदेश पर मुख्यमंत्री योगी ने भी आभार प्रकट किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *