क्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में एक चक्रवात सर्कुलेशन बन गया है, जो आने वाले दो दिनों में तेज हो जाएगा। भारत मौसम विभाग ने बताया कि केरल में मानसून के जल्द आने की संभावनाएं हैं।

 विभाग ने केरल में मानसून आने की तारीखों का एलान नहीं किया है। विभाग का कहना है कि दक्षिणी अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाएं 2.1 किलोमीटर ऊपर तक चलता है।

आईएमडी का कहना है कि सिस्टम के गठन उत्तर की तरफ बढ़ रहा है, इस वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल तट की ओर बढ़ने की संभावनाएं प्रभावित होंगी। मई के मध्य में विभाग ने कहा था कि चार जून तक मानसून केरल में दस्तक दे देगा।

  1. 2022- 29 मई
  2. 2021- 3 जून
  3. 2020- 1 जून
  4. 2019- 8 जून
  5. 2018- 29 मई

कुछ दिनों पहले, आईएमडी ने कहा था कि एल नीनो के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून से भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम मानसून में सामान्य से कम बारिश होने की संभावनाएं होती हैं। खेती का 52 प्रतिशत क्षेत्र सामान्य क्षेत्र पर निर्भर करता है। इससे बिजली उत्पादन के साथ-साथ पीने के पानी के लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *