मोटापा आज के समय की एक आम समस्या है इसलिए लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय तलाशते रहते हैं. ऐसे में आज हम आपको वजन घटाने के लिए धनिया के बीजों का पानी पीने के फायदे बताने जा रहे हैं.

ये वजन घटाने का एक रामबाण उपाय है जोकि बिल्कुल नेचुरल है. धनिया के बीज फाइबर, विटामिन के, सी और ए जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसके रोजाना खाली पेट सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे आपको वजन घटाने में आसानी होती है.  इसलिए ये मसाला ड्रिंक एक्स्ट्रा फैट और तोंद वाले लोगों के लिए कमाल कर सकती है.

कैसे बनाएं धनिया के बीज का पानी? 
धनिया के बीज का पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले धनिया के बीज लें.
फिर आप 1 टेबल स्पून धनिया के बीज को रातभर 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें.
इसके बाद आप अगली सुबह धनिया के पानी को अच्छी तरह से उबालकर छान लें.
फिर आप इसमें नींबू का रस और शहद डालकर मिलाएं और घूंट-घूंट करके पिएं.

बॉडी को डिटॉक्सिफाई करें
अगर आप रोजाना खाली पेट धनिया के बीजों का पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में आसानी होती है. इसके साथ ही अगर आप इस ड्रिंक में नींबू का रस और शहद डालकर सेवन करते हैं तो इससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *