भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार जूनियर एशिया कप खिताब जीत लिया है. 8 साल बाद हो रहे इस टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारत और पाकिस्तान के प्रशंसक जुटे थे.

आखिरी क्षणों में पाकिस्तान ने आक्रामक हॉकी दिखाई, लेकिन भारतीय गोलकीपर एचएस मोहित की अगुवाई में रक्षापंक्ति ने उनके हर वार को नाकाम कर दिया. भारत के लिए अंगद बीर सिंह ने 12वें मिनट में, अराइजीत सिंह हुंडल ने 19वें मिनट में गोल दागे जबकि भारत के पूर्व मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमेंस की कोचिंग वाली पाकिस्तानी टीम के लिए एकमात्र गोल 37वें मिनट में बशारत अली ने किया.

दोनों टीमें इससे पहले 3 बार जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप के फाइनल में भिड़ चुकी हैं. पाकिस्तान ने 1996 में जीत दर्ज की जबकि 2004 में भारत विजयी रहा. भारत ने पिछली बार मलेशिया में खेले गए टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 6-2 से हराकर खिताब जीता था. इस बार टूर्नामेंट 8 साल बाद खेला गया. कोरोना महामारी के कारण 2021 में इसका आयोजन नहीं हुआ था.

दूसरे क्वार्टर में भी गेंद पर नियंत्रण के मामले में भारत का ही दबदबा रहा. भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति के शानदार मूव को अराइजीत ने फिनिशिंग देते हुए 19वें मिनट में दूसरा फील्ड गोल दागा. टूर्नामेंट में यह उनका 8वां गोल था. गोल के सामने से उनके शॉट को भारतीय गोलकीपर मोहित ने पूरी मुस्तैदी से बचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *