प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देर रात जान से मारने की धमकी मिली है। यह धंकी पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दी गई है। इस धमकी भरे कॉलके बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत कॉल को ट्रेस किया।

पुलिस ने इस मामले में प्रसाद नगर के रैगरपुरा के रहने वाले एक शराबी शख्स को गिरफ्तार किया है।  पीसीआर कॉल पर धमकी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम भेजी गई जिसने हेमंत कुमार को हिरासत में लिया जिसकी आयु 48 वर्ष है। हेमंत कुमार करोल बाग का रहने वाला है। पुलिस की टीम पूछताछ के लिए हेमंत को थाने ले आई। बता दें कि हेमंत पिछले 6 सालों से बेरोजगार है और उसे शराब पीने की लत है।

इससे पहले अप्रैल महीने में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली थी। किसी अज्ञात शख्स द्वारा 112 नंबर पर मैसेज कर ये धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस महकमें में मचे हड़कंप के बाद एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार के दिन तीन देशों की यात्रा से लौटे हैं। इसके बाद उन्होंने देहरादून-दिल्ली वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। बता दें कि 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *