न दिनों टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की काफी चर्चा हो रही है. असित मोदी द्वारा निर्मित टीवी शो गलत कारणों की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है. शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ा और मेकर्स पर पैसा न देने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करवाई.

हालांकि असित और टीम ने जेनिफर के सभी ओरोपों को खारिज कर दिया था. बाद में, बावरी की भूमिका निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने अपनी मुश्किलों का खुलासा किया और दावा किया कि असित मोदी ने उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी दी थी. अब शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा ने भी चुप्पी तोड़ी है.

उन्होंने कहा कि मालव से शादी करने के बाद, शो में उनका ट्रैक कम हो गया था और उनके शो छोड़ने के बाद, वह अपने ट्रैक के बारे में कुछ नहीं जानती थी. प्रिया ने खुलासा किया कि उन्होंने शो में अपने ट्रैक के बारे में पूछते हुए कई बार असित मोदी को मैसेज किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. उन्होंने अपनी भूमिका पर स्पष्टता प्राप्त करने के लिए सोहिल रमानी को भी मैसेज भेजा, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *