शाहरुख खान इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं।   अभिनेता अपनी आखिरी रिलीज फिल्म पठान को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर झंडे गाड़े हैं।

शाहरुख खान मोबाइल फोन ब्रांड के एंबेसडर बन गए हैं। सलमान खान के बाद अब भारत में शाहरुख को इस मोबाइल कंपनी की 11 प्रो सीरीज के लॉन्च से पहले नए चेहरे के रूप में शामिल किया गया है।

अभिनेता इस नवीनतम ब्रांड से जुड़े है। लीक हुई तस्वीरें विज्ञापन शूट के किसी सेट की हैं। यह कंपनी शाहरुख खान के साथ अपनी 11 प्रो सीरीज के लिए पहला विज्ञापन करने जा रही है।

इससे पहले इस मोबाइल कंपनी के लिए क्रिकेटर केएल राहुल, अभिनेता आयुष्मान खुराना और श्रद्धा कपूर भी विज्ञापन कर चुकी हैं। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी थे, जबकि इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *