केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को संकेत दिया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को बदला जा सकता है। कतील पहले ही अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

दक्षिण कन्नड़ से तीन बार लोकसभा सदस्य रहे कतील को अगस्त 2019 में तीन साल के कार्यकाल के लिए राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। 2023 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें पिछले साल सेवा विस्तार दिया गया था।

10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 135 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को 66 और जद (एस) को 19 सीटें मिलीं।

उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि उनका (कतील का) तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। (विधानसभा) चुनाव के मद्देनजर हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी। हमारे नेता अब आगे का फैसला करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *