आंध्र प्रदेश के एलुरु से एक दिलचस्प वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपनी सौतेली मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बच्चा दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की तैयारी कर रहा था।

मामला एलुरु शहर के कोठापेटा इलाके का है। नाबालिग लड़का 11 साल का है और एक सरकारी स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ता है। रविवार सुबह 11 बजे वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रहा था।  लक्ष्मी ने उसे शर्ट देने से मना कर दिया।

इससे नाराज नाबालिग ने अपनी कमर पर सिर्फ तौलिया लपेटा और अर्धनग्न स्थिति में एलुरु शहर की पुलिस के पास पहुंच गया। फिर उसने यहां मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बच्चे की शिकायत और साहस से खुश पुलिस ने उसके परिवार के बारे में जानकारी ली और आगे की जांच की। जानने पर पता चला कि वह अपने पिता मल्लिकार्जुन राव (40 वर्षीय) के साथ रह रहा है।

इसके बाद जांच में आगे पता चला कि लक्ष्मी ने पहले लड़के के साथ बुरा व्यवहार किया था। इसमें उसे गर्म रॉड से जलाना भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक, सौतेली मां लक्ष्मी ने पहले लड़के को इतनी बुरी तरह पीटा था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *