भारत में वनप्लस का नया 5जी स्मार्टफोन है जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी की आधिकारिक भारतीय साइट पर आगामी स्मार्टफोन देखा गया है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से वनप्लस नोर्ड 3 5जी के बारे में एक ट्वीट शेयर किया है। इसके मुताबिक वनप्लस का आगामी फोन, वनप्लस नॉर्ड 3 5जी को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है।

स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। टिपस्टर ने अपने ट्वीट के जरिए कहा है कि कथित हैंडसेट के साथ वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

वनप्लस नॉर्ड 3 5 जी की कीमत कथित तौर पर सामने आई है। भारत में ये फोन 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच में आ सकता है। पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी यूनिट पैक करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *