भारत में कोविड-19 के 1,580 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19,613 से घटकर 18,009 हो गई है. यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से मिली.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अद्यतन (अपडेट) किये गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,76,599) हो गई है. उपचाराधीन मामले कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत हैं.

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई. मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,28,417 हो गई है,  मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत हैमंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *