सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि ट्विटर के लिए नए सीईओ का चुनाव कर लिया गया है, जो जल्द ही पद संभालेंगी.

मस्क ने ट्वीट कर कहा कि यह ऐलान करते हुए उत्साहित हूं कि मैंने ट्विटर के लिए नए सीईओ का चुनाव कर लिया है. वह अगले छह हफ्तों में पदभार संभाल लेंगी. इस्तीफे के बाद मेरी भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी की होगी.

एलन मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्वीट कर यूजर्स के लिए एक बड़ा संकेत दिया था. उन्होंने कहा था कि यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना होगा. उन्होंने कहा था कि अगर यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *