इटली की आर्थिक और फैशन राजधानी कहे जाने वाले मिलान में गुरुवार को एक बड़े धमाके ने सभी को स्तब्ध कर दिया। ये धमाका मिलान के मध्य हिस्से स्थित पोर्टा रोमाना की तंग गलियों में हुआ, जब पार्किंग में खड़ी वैन में अचानक हुए विस्फोट के बाद कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं।

वैन धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ऑक्सीजन टैंक के पास खड़ी 5 गाड़ियों में आग लग गई। आग इतनी भयानक कि आसपास का इलाके में और आसामान में काले धुएं के गुबार दिखाई देने लगे। हालांकि अभी इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

घटना के बाद इलाके में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। साथ ही रिहायशी इलाके में मौजूद एक नर्सरी स्कूल और आवासीय अपार्टमेंट इमारतों को खाली कराया गया। वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *