टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने आज शो छोड़ने की अनाउंसमेंट कर दी. इसके अलावा उन्होंने असित कुमार मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाये.

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माता असित मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ कार्य स्थल पर कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है.

‘हल्ला बोल’, ‘क्रेजी 4’ और ‘लक बाय चांस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा साल 2016 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में भी काम किया था. उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी गुई थी. एक्ट्रेस कई अवॉर्ड शोज में गेस्ट बनकर जा चुकी हैं.

जेनिफर की लवस्टोरी भी काफी अलग है. एक्ट्रेस ने कई टीवी कमर्शियल्स में नजर आ चुके एक्टर मयूर बंसीवाल संग शादी रचाई है. दोनों की एक बेटी है. अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ फोटोज और वीडियोज डालते देखा जाता है.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *