पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने हमेशा अपने जोरदार प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया है। सुपरस्टार ने ‘अला वैकुंठपुरमलो’, ‘डीजे’, ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी कR ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

हमेशा बॉक्स ऑफिस और दर्शकों, दोनों के दिलों का बादशाह बनाए रखा। बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के अलावा, अर्जुन को उनके फैन्स द्वारा उनके विनम्र और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए भी सराहा जाता है।

अल्लू अर्जुन के लिए ये दीवानगी हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। हाल में बॉलीवुड की ओरिजिनल ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी भी अल्लू अर्जुन से इम्प्रेस नजर आईं और उन्होंने उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा।

अल्लू अर्जुन के बारे में बात करते हुए वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा, “मैंने भी पुष्पा: द राइज देखी थी, और बड़ा मजा आया देख के। कई लोगों ने फिल्म में अल्लू अर्जुन के वॉक पर आधारित डांस स्टेप किए हैं।  वह पुष्पा में लुंगी पहने हुए बेहद देहाती और बेहद अलग दिखता था। उसने ऐसा किरदार निभाया और फिर भी वह हीरो है। यह तारीफ लायक है कि वह इस तरह के लुक को स्पोर्ट करने और भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए। हमारी हिंदी फिल्म के हीरो थोड़ी ना ऐसा दिखेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *