बॉलीवुड इंडस्ट्री और आईपीएल का तालमेल हमेशा ही देखने को मिलता है। इस दौरान जैसा कि आईपीएल की सीजन चल रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी मैच देखने के लिए पहुंच रहे हैं और अपनी फेवरेट टीम का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

 केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाफ फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह आईपीएल के बचे हुए मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। वहीं, अब इसको लेकर ससुर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है और उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट भी दिया है।

केएल राहुल की चोट के बाद एक्टर सुनील शेट्टी ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि नौ तारीख को राहुल की सर्जरी होगी और इसके लिए हमें आपकी शुभकामनाएं चाहिए। भारतीय टीम के पास अच्छे खिलाड़ी हैं और सभी बेहतरीन हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं मानता हूं कि WTC फाइनल में यह किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए अवसर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *