केदारनाथ में यात्री सुविधाओं और मंदिर तक हेलीकॉप्टरों का शोर कम करने के लिए बेस कैंप के पास नया हेलिपोर्ट बनाया जाएगा। इससे एमआई-26 हेलिपैड पर हेलीकॉप्टरों का दबाव भी कम हो जाएगा।

केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है जो संकरी घाटी से होकर गुजरता है। इसी संकरी घाटी के ऊपर से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर भी संचालित होते हैं।  केदारनाथ तक आसान पहुंच के लिए एमआई-26 हेलिपैड का निर्माण कराया गया, जो मंदिर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। इसी हेलिपैड से यात्राकाल में हेली कंपनियां हेलीकॉप्टर सेवा संचालित करती हैं।

केदारघाटी में हेलीकॉप्टर सेवा को बढ़ावा मिलने से सीजन में यहां सात से नौ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हैं। इससे पूरे केदारघाटी से लेकर केदारनाथ के आसमान में हेलीकॉप्टर की गूंज रहती है।  केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की गर्जना से वहां की पहाड़ियों और हिमखंड में कंपन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *