सुपरस्टार बनने के पीछे किसी भी एक्टर की मेहनत के साथ-साथ उसकी किस्मत का भी हाथ होता है. फिल्म इंडस्ट्री में कितने ही ऐसे किरदार हैं जो पहले दिग्गज अभिनेता के लिए लिखे गए लेकिन बाद में उन्हें किसी दूसरे एक्टर ने निभाया और उनकी किस्मत चमक उठी.

 करियर की पहली फिल्म उनके लिए नहीं थी लेकिन किस्मत उनका इंतजार कर रही थी और वह फिल्म ‘वो 7 दिन’ में पद्मिनी कोल्हापुरे के अपोजिट नजर आए. फिल्म हिट हुई और उनकी किस्मत चमक उठी.

सालों पहले हिंदी सिनेमा को अनिल कपूर के रूप में एक ऐसा सुपरस्टार मिला, जिसकी डेब्यू फिल्म की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. अनिल कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत फिल्म ‘वो 7 दिन’ से की थी.

वो इस फिल्म में काम नहीं करने वाले थे. इस फिल्म के लिए तो बोनी कपूर ने किसी और का नाम सोच हुआ था. फिल्म अनिल कपूर के करियर के लिए पहली होने के साथ-साथ मील का पत्थर भी साबित हुई. उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का रास्ता जो मिल गया था. फिल्म अनिल का ‘प्रेम प्रताप पटियालेवाला’ का किरदार लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *