शरद पवार के एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पार्टी में घटनाक्रम तेज है। अब एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार के इस्तीफा वापस ना लेने पर अपना पद छोड़ा है।

जितेंद्र आव्हाड का कहना है कि वह शरद पवार के बिना पद पर नहीं रहेंगे। पद से इस्तीफा देने के बाद जितेंद्र आव्हाड ने कहा, ‘मैंने राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है और शरद पवार को भेजा है।

अजित पवार खेमे पर दबाव बनाने के लिए शरद पवार के बाद दूसरे नेताओं के भी इस्तीफों का दांव चला जा रहा है। इस बीच मुंबई के यशवंत राव ऑडिटोरियम में एनसीपी की मीटिंग चल रही है।

मीटिंग में पहुंचने से पहले अजित पवार ने अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि मैं नहीं बनूंगा। उन्होंने कहा कि इस बात का सवाल ही नहीं उठता है। यदि मुझे अध्यक्ष बनने को कहा भी जाएगा तो मैं इससे इनकार कर दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *