प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके प्रमोशन के लिए वह पिछले दिनों मुंबई में भी नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने क्राफ्ट और किरदार चुनने के बारे में खुलकर बात की।

उन्होंने यह भी बताया कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने उनको एक सलाह दी थी, जिसे वह आज भी मानती हैं। एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने पंकज कपूर के साथ हुई मुलाकात का खुलासा किया।

यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपने अभिनय के बारे में बताया। पंकज कपूर के साथ हुई मुलाकात के बारे में प्रियंका ने कहा, मैं सात खून माफ की शूटिंग कर रही थी, उससे पहले विशाल भारद्वाज के साथ कमीने की शूटिंग कर चुकी थी।

तो इसी वजह से विशाल सर ने मुझे कमीने में लीड रोल दे दिया था। उस वक्त मैं बहुत सी फ्लॉप फिल्में कर चुकी थी और मेरी ऐसी छह फिल्में थीं जिन्होंने अच्छा बिजनेस नहीं किया था। उस वक्त मैं यह पता लगा रही थी कि मैं क्या हूं और मेरी क्षमताएं क्या हैं।

तब मैंने विशाल सर से कहा कि मैं एक ऐसे एक्टर के साथ काम करना चाहती हूं जो बहुत टैलेंटेड हो और मुझे एक्टिंग सिखा सके। इसके बाद मैं पंकज कपूर के पास गई और उनसे कहा कि आपके साथ एक वर्कशॉप करना चाहती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *