आर्थिक और राजनैतिक संकटों का सामना कर रहे पाकिस्तान में अपराध भी अपने चरम पर है।  बानगी देश के पंजाब प्रांत में देखने को मिली। एक 26 वर्षीय मशहूर पाकिस्तानी महिला स्टेज डांसर की उसके पूर्व पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना लाहौर से करीब 110 किलोमीटर दूर पंजाब के हाफिजाबाद जिले में हुई। फेमस स्टेज डांसर मुनाजा मुल्तानी उर्फ आशी हाफिजाबाद शहर में अपने घर पर थी, तभी उसका पूर्व पति जुबैर अपने पांच साथियों के साथ उसके घर में घुस गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, स्टेज डांसर मुनाजा मुल्तानी उर्फ आशी मुल्तान जिले की थी।

स्टेज डांसर मुल्तानी की मां शाहिदा बीबी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जुबैर और मुल्तानी का एक बेटा है। जुबैर मुल्तानी पर उससे डांसर का पेशा छोड़ने के लिए कह रहा था।

काफी दबाव बनाने के बाद भी जब मुल्तानी अपना पेशा छोड़ने के लिए नहीं मानी तो उसने पिछले साल मुल्तानी को तलाक दे दिया था। जिसके बाद से वह लगातार उससे बच्चे की कस्टडी मांग रहा था, जिससे वह इनकार कर रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *