ब्रेड खाना पसंद होता है। कुछ लोग व्हाइट ब्रेड खाते हैं तो कुछ ब्राउन ब्रेड। दोनों में से हेल्दी कौन-सी है।  जिस ब्रेड को हम सुबह के नाश्ते में खाकर अपने दिन की शुरूआत करते है, क्या वो आपकी सेहत के लिए घातक है।

देखा जाए तो हर वो व्यक्ति जो अपनी फिटनेस को लेकर अवेयर है उसे हर उस चीज के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिसे वो खाता है। तो यहां हम आपको बताएंगे कि व्हाइट या ब्राउन दोनों से कौन-सी ब्रेड आपकी सेहत के लिए अच्छी है।

अगर आप भी उन लोगों में शामिल है जो खाने को उसकी सुंदरता से नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता से आंकते है, अब तक हुई रिसर्च में ब्राउन ब्रेड को व्हाइट ब्रेड की तुलना में बेहतर पाया गया है।

हम ये बिल्कुल नहीं कह रहे कि ब्राउन ब्रेड खाकर आप अपनी सेहत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर रहे।  ब्राउन ब्रेड व्हाइट ब्रेड से बेहतर होती है। व्हाइट ब्रेड भले ही दिख्रने में सुंदर होती है।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवार्यमेंट की एक रिसर्च के अनुसार सभी तरह की ब्रेड जैसे कि व्हाइट, ब्राउन, मल्टीग्रेन, होल वीट, पाव, बन्स और पिज्जा बेस में कार्सिनोजन्स केमिकल्स होते हैं, जो कहीं ना कहीं कैंसर और थायरॉइड का कारण बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *