ईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। टीम का परफॉर्मेंस इस सीजन बेहद खराब रहा है। इस बीच टीम को एक और बड़ा झटका लगा है।

डीसी ने अभी तक इस सीजन कुल 5 मुकाबले खेले हैं और डेविड वॉर्नर की अगुवाई में टीम को हर मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ही अभी तक इस सीजन एकमात्र ऐसी टीम है जो प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोलने में नाकाम रही है।

कमलेश नागरकोटी पीठ की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इससे पहले एक खबर यह भी आई थी कि दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान प्रियम गर्ग और अभिमन्यू ईश्वरन को ट्रायल के लिए बुलाया था।

उम्मीद है इनमें से कोई एक खिलाड़ी कमलेश नागरकोटी का रिप्लेसमेंट बनेगा।  ऐसे में पूरी उम्मीद है कि गर्ग और ईश्वरन में से ही कोई एक नागरकोटी को रिप्लेस करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *