उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने वाली है।  मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है।  सरकार ने यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

 स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की।उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में समस्त तीर्थ स्थल उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं, जिनकी ऊंचाई समुद्र तल से 2700 मीटर से भी अधिक है।

उन स्थानों में यात्री अत्यधिक ठंड, कम आद्रता, कम हवा का दबाव और कम ऑक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए एडवाइजरी का पालन जरूर करें।

  • अपनी यात्रा की योजना कम से कम सात दिनों के लिए बनाएं। खुद को वातावरण के अनुरूप अनुकूलन के लिए समय दें।
  • रोजाना 5-10 मिनट के लिए श्वास व्यायाम का अभ्यास करें
  • रोजाना 20-30 मिनट टहलें
  • यदि यात्री की आयु 55 वर्ष है या वह हृदय रोग, अस्थमा, उच्च रक्तचाप, या मधुमेह से ग्रस्त है, तो यात्रा के लिए फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य जांच करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *