क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 ने  फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मुंबई क्राइम ब्रांच का दावा है कि यह रैकेट कथित तौर पर कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल चला रही थीं। आरती को गिरफ्तार कर लिया गया।

 क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरेगांव में स्पॉट से दो मॉडल्स को रेस्क्यू किया और उन्हें रिहैब सेंटर भेज दिया। दोनों मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन दोनों को 15-15 हजार रुपये देने का वादा किया था।

पुलिस ने होटल में डमी कस्टमर भेजकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और आरती को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को इस रैकेट के बारे में सूचना मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *