बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री प्रिया बनर्जी का जन्मदिन खास तरीके से मनाया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, अभिनेता के एक पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है।

प्रतीक बब्बर ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड से प्रिया बनर्जी को अपने सिग्नेचर अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड प्रिया बनर्जी।’ उन्होंने प्रिया के साथ दो तस्वीरें साझा कीं।

पहली तस्वीर में प्रिया और प्रतीक रोमांटिक अंदाज में नजर आए, जिसमें प्रिया खिड़की से बाहर देख रही हैं और प्रदीप ने उन्हें पीछे से गले लगाया हुआ है। प्रतीक ने इसी साल 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए प्रिया के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि प्रतीक और प्रिया के रिश्ते की खबरें बीते साल ही सामने आई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *