खीरे के बारे में कहा जाता है कि यह सब्जियों का हीरो है, क्योंकि खीरा जो खासतौर पर गर्मियों में आता है, शरीर की आंतरिक सफाई हो या बाहरी ठंडक, खीरा हमारे लिए हर तरह से लाजवाब होता है।

  1.  खीरा खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। खीरा में ईकोसिलेरिक्रीस्नोल, लार्क्रिसनोल और पिनोरिसनॉल होता है। ये तत्व हर तरह के कैंसर से बचाव करने में सक्षम हैं।
  2. खीरा प्यास बुझाता है। पानी की कमी को पूरा करता है। खीरे में 80 फीसदी पानी होता है. खीरा खाने के बाद शरीर को पर्याप्त पानी मिलता है।
  3. खीरे में फाइबर्स होते हैं जो खाने को पचाने में मदद करते हैं. अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना खीरा खाएं। यह कब्ज की असरदार औषधि है।
  4. खीरा खाने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. यह आंतों की बहुत अच्छे से सफाई करता है।
  5. हर दिन कुछ विटामिन लेना हमारे लिए बहुत जरूरी है। विटामिन ए, बी और सी की तरह हमें इसे नियमित रूप से लेना चाहिए। खीरा ही हमें हर दिन विटामिन देता है। खीरे के छिलके में विटामिन सी होता है। इसे खाना भी फायदेमंद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *