ओडिशा के झारसुगुडा जिले में गुरुवार तड़के वाहनों की टक्कर और आग लगने से तीन ट्रक चालकों की झुलसने से मौत हो गई। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर झारसुगुडा सदर पुलिस थाने के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद तीनों ट्रकों के चालक अपने वाहनों से बाहर नहीं निकल सके और इसी वजह से उनकी जलकर मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया था।

पुलिस के अनुसार चालकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य सड़क दुर्घटना में बुधवार रात कटक के बिदानसी चौराहे के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *