हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन ग्लो करे जिसके लिए वो काफी मेहनत भी करती है। मार्केट से महंगे प्रॉडक्ट भी खरीद कर लगाती हैं। वहीं हर लड़की कोशिश करती है कि उसकी स्किन सेलिब्रिटी की तरह निखरे।

 टीवी एक्ट्रेस माही विज अपनी स्किन का राज बताते हुए अपने इंस्टाग्राम अकांउट से स्टोरी शेयर की….एक्ट्रेस ने अपने चेहरे पर फेसपैक लगाया हुआ है, जिसके साथ उन्होंने फेसपैक की सामग्री की भी बात की। उन्होंने बताया कि, ‘मैं हेल्दी स्किन के लिए हल्दी, शहद और नारियल के तेल का फेसपैक लगाती हूं।

दाग-धब्बों और एक्ने जैसी स्किन प्रॉब्लम भी दूर रहती हैं’। माही द्वारा बताए गई इन चीजों को एक बाउल में मिक्स करके फेस पर लगाएं। इसे लगाने के बाद आपका चेहरा काफी ग्लो करेगा।  ये तीनों ही चीजें फेस के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

हल्दी में ऐंटिसेप्किट और ऐंटी-बैक्टीरियल खूबियां होती है। इसके साथ ही इसे औषधि के रूप में भी जाना जाता है। शहद में कई प्रकार के पोषक तत्व, एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण पाएं जाते हैं जो काफी फायदेमंद होते हैं।  जो स्किन सेल्स के लिए अच्छे होते है। यह स्किन को टाइट करतता है और इसके साथ ही दाग-धब्बों को भी हल्का करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *