ताइवान से अमेरिका की दोस्ती का चीन हमेशा से विरोध करता रहा है और उसे अपनी संप्रभुता के खिलाफ बताता है। इस बीच ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन अमेरिका पहुंची हैं और चीन को चुभने वाली बातें कही हैं।

 न्यूयॉर्क में ताइवानी अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम और अमेरिका जितने करीब हैं, इतिहास में उतने कभी नहीं रहे।  अमेरिका और ताइवान की सरकारों के बीच दौरों का विरोध करता रहा है।

उन्होंने कहा कि ताइवान अपने लोकतांत्रिक देशों के साथ मिलकर दुनिया को लोकतंत्र की दिशा में ले जाने का प्रयास करता रहेगा। हालांकि इस बीच चीन समर्थक लोगों ने साइ इंग-वेन के कार्यक्रम के बाहर आंदोलन भी किया।

इन लोगों ने ताइवान के खिलाफ नारेबाजी की और चीन के झंडे लहराए।एक प्रदर्शनकारी को गिरफ्तारी भी कर लिया गया, जिसने एक तख्ती ले रखी थी। इस तख्ती में लिखा था कि ताइवान की राष्ट्रपति चीन की सबसे बड़ी गद्दार हैं।

चीन की सरकार ने भी ताइवान को चेतावनी दी है कि वह अमेरिका जाकर हमारे खिलाफ बातें न करे। चीनी सरकार ने कहा कि हम साइ इंग-वेन के दौरे पर नजर रख रहे हैं। अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हम तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *